Viral Video: पेड़ पर कुंडली मारकर चढ़ा विशाल अजगर, वीडियो देख डरे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2020, 11:44 AM IST

खजूर के पेड़ पर कुंडली मार कर चढ़े एक अजगर की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह देखने में बेहद डरावना है सोशल मीडिया पर लोगों ने इसपर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

Viral Video: पेड़ पर कुंडली मारकर चढ़ा विशाल अजगर, वीडियो देख डरे लोग
Photo Credit: Twitter

एक अजगर खजूर के पेड़ पर कुंडली मार कर चढ़ गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो देखने में इतनी खतरनाक है कि लोगों वीडियो में ही इसे देखकर अपना डर जाहिर कर रहे हैं। इंडियन एयर फोर्स सर्विस ऑफिसर सुशांत नंदा ने 18 सेकेंड की ये वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर की है जिसे अब तक 12,000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर खजूर के पेड़ के चारों तरफ खुद को लपेट लेता है और धीरे-धीरे करके कुंडली मार कर पेड़ पर उपर की तरफ चढ़ने लगता है। सुशांत नंदा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- खजूर पेड़ पर कुंडली मारता अजगर..

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपने मन की भावनाएं भी शेयर कीं। किसी ने लिखा- ये बेहद डरावना है तो किसी ने इसे बहुत की खूबसूरत और आश्चर्यजनक बताया।
    

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!