Video: शख्स ने अपने सिर पर बनवा ली ऐसी चीज, देखकर पेट दबा-दबाकर हंसने लगे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 06:05 PM IST

Funny Hairstyle Video: एक शख्स अपने सिर के बाल कुछ ऐसा कटवाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई है। शख्स ने अपने बालों को अनोखे तरीके से कटवाया और उस पर एक घोड़े का चित्र बनवा लिया।

Video: शख्स ने अपने सिर पर बनवा ली ऐसी चीज, देखकर पेट दबा-दबाकर हंसने लगे लोग
Photo Credit: Twitter

Funny Hairstyle Video: आपने अपने आस-पास लोगों को फनी हेयरस्टाइल करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट दर्द होने लगेगा। सोशल मीडिया पर यह अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपने सिर के बाल कुछ ऐसा कटवाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई है। शख्स ने अपने बालों को अनोखे तरीके से कटवाया और उस पर एक घोड़े का चित्र बनवा लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सैलून में अपने बाल कटवाने पहुंचा है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो शख्स ने बहुत ही अजीबोगरीब हेयरस्टाइल बनवाया है। आप उसके सिर पर एक घोड़े का चित्र देख सकते हैं। उसने अपने सिर के बाल के सहारे घोड़े के सिर के बाल और उसकी पूंछ बनवाई। आप जब इसे पहली नजर में देखेंगे तो आपको लगेगा कि जैसे उसने सिर में कोई पेंटिंग बनवाई है। हालांकि जब आप गौर से देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह उसकी हेयरस्टाइल है। देखें वीडियो-

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @duvidofazer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और वीडियो पर यूजर्स मजेदार-मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'वह दिन दूर नहीं जब लोग अपने बालों पर पेड़ उगा लेंगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर यह शख्स जंगल के सभी जानवरों को अपने सिर पर बनवा लेता तो और ज्यादा अच्छा लगता।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!