Optical Illusion: सैनिक के पास ही नजर आ रहा है भालू, सिर्फ बुद्धिमान लोग ही बता पाएंगे; क्या दिखा आपको

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 12:49 PM IST

Bear Hidden In Picture: जो तस्वीर सामने आई है, उसे हल करने में दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत हो रही है। तस्वीर में आपको एक भालू ढूंढकर बताना है। यह भालू सैनिक के पास ही है, लेकिन लोगों को नजर नहीं आ रहा है।

Optical Illusion: सैनिक के पास ही नजर आ रहा है भालू, सिर्फ बुद्धिमान लोग ही बता पाएंगे; क्या दिखा आपको
Photo Credit: People

Bear Hidden In Picture: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। कई तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है, जिसको हल करने का चैलेंज दिया जाता है। ये चैलेंज देखने में भले ही आसान हों, लेकिन इतने भी आसान नहीं होते हैं। इन्हें हल करने में काफी मुश्किल होती है। कई बार जब लोग तस्वीर में छिपी पहेली को हल नहीं कर पाते हैं तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तस्वीर भेजकर उनके दिमाग की परीक्षा लेते हैं।

फिलहाल जो तस्वीर सामने आई है, उसे हल करने में दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत हो रही है। तस्वीर में आपको एक भालू ढूंढकर बताना है। यह भालू सैनिक के पास ही है, लेकिन लोगों को नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर में भालू को कुछ ऐसे बनाया गया है, जिसे ढूंढने में लोगों के दिमाग की मशक्कत हो रही है। इसीलिए लोग भालू को आसानी से देख नहीं पा रहे हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें भालू मिल गया है। जबकि कई लोग लगातार देखने के बाद भी भालू को अब तक ढूंढ नहीं पाए हैं।

20 सेकेंड में ढूंढना होगा भालू

तस्वीर में एक सैनिक बर्फीले क्षेत्र में बंदूक लिए दिखाई देता है। सामान्य सी दिख रही इस तस्वीर में नजर के ठीक सामने ही भालू छिपा बैठा है। हालांकि, उसे खोजकर दिखाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अगर आप अपने आपको तेज दिमाग वाला समझते हैं तो आपको 20 सेकंड के अंदर भालू को खोजकर दिखाना होगा। अगर आपने दिए गए समय के भीतर ही तस्वीर में छिपे भालू को खोज लिया तो वाकई आपका दिमाग बहुत तेज है। अगर आप अभी भी भालू नहीं खोज पाए हैं, तो हम आपके लिए नीचे एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको भालू बहुत ही आसानी से दिख जाएगा।

bear

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!