रियल मदर इंडिया...बच्चों का पेट भरने के लिए बैलगाड़ी खींचती है ये मां, झकझोर देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 09:48 AM IST

Viral Video: एक मां इन दिनों सुर्खियों मे है। क्योंकि, वो खुद 'बैल' बनकर बैलगाड़ी खींचते हुए नजर आई। बताया जा रहा है कि बच्चों का पेट भरने के लिए ये मां ऐसा कर रही है।

रियल मदर इंडिया...बच्चों का पेट भरने के लिए बैलगाड़ी खींचती है ये मां, झकझोर देगा वीडियो
Photo Credit: Twitter

Mother Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है मां से बड़ी इस दुनिया में कोई ताकत नहीं। तभी तो हर जगह मां का दर्जा सबसे ऊपर है। क्योंकि, एक मां से ज्यादा कोई भी अपने बच्चों से प्यार नहीं कर सकता। बच्चों के लिए तो मां अपनी जान तक की बाजी लगा देती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां का ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर ना केवल आप भावुक हो जाएंगे, बल्कि जज्बे को सलाम भी करेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया है और लोग इस मां की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के राजगढ़ का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला खुद 'बैल' बनकर बैलगाड़ी को सड़कों पर खींच रही है। गाड़ी पर बहुत सारा सामान है और उस पर एक बच्चा भी बैठा है। बताया जा रहा है कि ये मां अपने बच्चों का पेट भरने के लिए बैलगाड़ी को खींच रही है। इस दौरान महिला के चेहरे पर बिल्कुल ही सिकन नहीं है। बल्कि, वो काफी ताकतवर और दृढ़ संकल्प नजर आ रही है। जिसने भी इस महिला को देखा वो दंग रह गया और मंदर इंडिया से इस महिला की तुलना होने लगी है। तो पहले इस वीडियो को देखें...

मां की ताकत...

रिपोर्ट के अनुसार, महिला अकेले ही जीवन के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही है। महिला के चार छोटे बच्चे और पति की मौत हो चुकी है। ना तो उसके पास रहने के लिए कोई जगह है और ना ही खाने के लिए खाना। कभी-कभी तो 24 घंटे में मुश्किल से वो एक बार खा पाती है। महिला की पहचान लक्ष्मीबाई के रूप में की गई है। वह राजगढ़ से सारंगपुर की यात्रा कर रही थी। लोग महिला के जज्बे को देखकर दंग रह गए। कई लोगों ने इस नजारे को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!