Viral: 22 सेकेंड के इस वीडियो में ऐसा क्या है? जिसे अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 03:18 PM IST

Tiger Viral Video: एक शख्स जानबूझकर बाघ के पिंजरे में हाथ डाल रहा था। फिर जो हुआ शख्स उसे कभी नहीं भूल पाएगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Viral: 22 सेकेंड के इस वीडियो में ऐसा क्या है? जिसे अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है
Photo Credit: Instagram

Tiger Viral Video: कुछ लोगों की आदत होती है बिना वजह किसी को परेशान करना। इस चक्कर में कई बार परिणाम घातक हो जाते है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना वजह आराम कर रहे बाघ को परेशान कर रहा था। लेकिन, कुछ ही पल में शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसकी सांसें अटक गई। उस पल को शायद ही शख्स जिंदगीभर भूल पाए। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और उसे जानलेवा बता रहे हैं। 

लोगों को अक्सर जानवरों से दूरी बनाकर ही रखने के लिए कहा जाता है। क्योंकि, जानवर कब अटैक कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में एक शख्स तो जानबूझकर खतरनाक बाघ से पंगा ले रहा था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक बाघ पिंजरे के अंदर आराम से बैठा है। तभी एक शख्स उसे परेशान करने के लिए उसके पास पहुंच गया। शख्स पिंजरे में उंगली डालकर उसकी पीठ पर मारता है। टाइगर के कान खींचने लगता है। इस काम को वो बार-बार करता है। उसी बीच शख्स का हात पिंजरे में फंस जाता है। फिर जो होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

 दिल थामकर देखें वीडियो

तो आपने देखा किस तरह शख्स की सांसें कुछ पल के लिए हलक में अटक गई। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि बाघ ने पलटवार नहीं किया, वरना परिणाम ज्यादा गंभीर हो सकता था। शख्स की जो हालत हुई उसे शायद ही वो कभी भूल पाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!