उफ ये गर्मी! बंदे ने स्कूटी पर ही बना दिया धांसू डोसा, आइडिया देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह गए दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 10:15 AM IST

Funny Video: एक शख्स ने गर्मी का फायदा उठाते हुए स्कूटी पर ही डोसा बना दिया। हैरानी की बात ये है कि डोसा पक भी गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।

उफ ये गर्मी! बंदे ने स्कूटी पर ही बना दिया धांसू डोसा, आइडिया देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह गए दंग
Photo Credit: Twitter

Dosa on Scooty: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई मामला छाया रहता है। कभी किसी की तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो जाती है, तो कभी कोई वीडियो धमाल मचाते रहता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो के सहारे दिखाया गया है कि देश में किस तरह की गर्मी पड़ रही है। क्योंकि, एक शख्स ने स्कूटी पर ही डोसा बना दिया। ये सुनकर ही आप चौंक गए होंगे, लेकिन जब वीडियो देखेंगे तो खुद ब खुद यकीन हो जाएगा। 

सोशल मीडिया पर देश के कई दिग्गज एक्टिव रहते हैं और मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। इस लिस्ट में एक नाम है जानेमाने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका का, जो अक्सर ऐसी-ऐसी चीजें शेयर करते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखकर भी लोग सन्न रह गए। ये तो हम सब जानते हैं देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स स्कूटी पर डोसा पका रहा है और हैरानी की बात ये है कि गर्मी के कारण डोसा पक भी जा रहा है। तो पहले देखें मजेदार वीडियो...

ऐसा नजारा केवल भारत में ही दिख सकता है...

वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि सच में कितनी गर्मी पड़ रही है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा, ' इस भावना को देखिए, किस तरह एक शख्स गर्मी का फायदा उठाते हुए डोसा बना रहा है'। वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ लोग इस आइडिया की तारीफ भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!