VIDEO: नशे में धुत होकर घोड़ी के सामने हाहाकारी डांस करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 10:49 AM IST

Funny Video: एक शख्स घोड़ियों के सामने मस्त होकर डांस कर रहा था। लेकिन, एक घोड़ी ने उसकी ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

VIDEO: नशे में धुत होकर घोड़ी के सामने हाहाकारी डांस करने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके
Photo Credit: Instagram

Funny Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ नजारों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स नशे में धुत होकर घोड़ियों के सामने हाहाकारी डांस कर रहा था। लेकिन, शख्स का ऐसा हाल हुआ जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

ये तो हम सब जानते हैं कुछ लोग नशे में ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स नशे में धुत होकर डांस कर रहा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी की शादी हो। वहीं, शख्स खुली में घोड़ियों के आगे जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहा होता है। लेकिन, शायद घोड़ियों को उसका डांस करना अच्छा नहीं लगा। शख्स डांस करते-करते घोड़ियों के बीच पहुंच जाता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप जरूर कहेंगे भाई मौज करा दी। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'log.kya.kahenge' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 37 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!