Lottery Tickets: किस्मत हो तो ऐसी! शख्स ने खरीदे 20 टिकट और सभी में एकसाथ लगी लाखों की लॉटरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2021, 12:35 PM IST

किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, यह कोई नहीं जानता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जिसमें लॉटरी के 20 टिकट खरीदे और सभी लकी ड्रा में निकल गए।

Lottery Tickets: किस्मत हो तो ऐसी! शख्स ने खरीदे 20 टिकट और सभी में एकसाथ लगी लाखों की लॉटरी

नई दिल्ली: दुनिया के हर शख्स का सपना होता है कि वह अमीर बने और उसके पास खूब पैसे हों। अपने सपने को साकार करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयास करते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में रहने वाले एक शख्स पर भी किस्मत इसी तरह की मेहरबान हुई कि उसने जो 20 लॉटरी की टिकटें खरीदी थी उन सभी में इनाम निकल गया और शख्स एक झटके में लखपति बन गया। 

सभी 20 टिकटों पर लगी लॉटरी

अलेक्जेंड्रिया के विलियम नेवेल ने वर्जीनिया लॉटरी को बताया, एक ही लॉटरी ड्राइंग के लिए उसने 20 टिकट खरीदे और उनमें से सभी 20 को जीतकर कुल  100,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार (74 लाख रुपये से अधिक) जीता। वर्जीनिया लॉटरी जीतने के बाद नेवेल ने अधिकारियों से कहा कि वह आमतौर पर अपने टिकट पास के स्टोर से खरीदते हैं, लेकिन इस मौके पर उन्होंने 23 अक्टूबर को पहली बार सभी 20 टिकट ऑनलाइन खरीदे थे।

पहले भी जीता था एक शख्स ने जैकपॉट

खबर के मुताबिक, नेवेल ने पिक 4 ड्राइंग के लिए 20 एक से टिकट खरीदे। नेवेल ने 5-4-1-1 संख्याओं का चयन किया। और जब उन्होंने अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए ड्रा का नंबर देखा तो संयोजन बिल्कुल वैसा ही निकला और उन्होंने प्रत्येक टिकट के लिए 5,000 डॉलर जीते। ऐसा ही कुछ वर्जीनिया के एक अन्य शख्स के साथ करीब एक साल पहले हुआ था। रेमंड हैरिंगटन ने एक ही ड्राइंग के लिए 25 समान लॉटरी टिकट खरीदे और 25 में ही कुल 1 लाख 25 हजार डॉलर का इनाम जीता था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!