8 घंटे तक खड़े होकर काम कराया, बाथरूम भी नहीं जाने दिया, महिला कर्मचारी का चौंकाने वाला दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 04:36 PM IST

Ajab Gajab News: एक महिला कर्मचारी ने अपने बॉस को लेकर काफी सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

8 घंटे तक खड़े होकर काम कराया, बाथरूम भी नहीं जाने दिया, महिला कर्मचारी का चौंकाने वाला दावा

Ajab Gajab News: एक महिला कर्मचारी ने अपने बॉस को लेकर सनसनीखेज दावा किया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। पूरा मामला जानकर हो सकता है आप भी हैरान रह जाएं और सोचने पर मजबूर हो जाएं। क्योंकि, इस महिला कर्मचारी को आठ घंटे तक खड़े रहकर काम करवाया गया और उसे बाथरूम तक यूज नहीं करने दिया गया। पीड़ित महिला कर्मचारी ने इस मामले का खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर किया है, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

टिकटॉक पर एनी नाम से मौजूद महिला यूजर ने कहा कि उसके साथ कंपनी में कुछ ऐसा हुआ जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। महिला ने बताया कि उसके एक्स बॉस ने उससे कुर्सी ले ली और आठ घंटे तक खड़े होकर उससे काम कराया। इतना ही नहीं इस दौरान उसे बाथरूम तक यूज करने से मना कर दिया गया। वो इतना प्रताड़ित हो गई कि उसने जॉब तक छोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि, एनी ने ना तो अपने बॉस के नाम का खुलासा किया और ना ही कंपनी के बारे में कोई जानकारी साझा की। लेकिन, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और कई यूजर्स तो खतरनाक कमेंट कर रहे हैं।

सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया

एक यूजर ने कहा कि उसके साथ भी इस तरह की घटना घट चुकी है। उसने बताया कि वो 6 महीने की प्रेग्नेंट थी, ऐसे में उसे कई घंटों तक खड़े होकर काम करने पड़े थे। उसके मैनेजर ने कहा था कि अगर तुम बैठ जाती हो तो इसका मतलब है कि तुम आलसी हो। कई और यूजर्स ने बताया कि उन्हें भी कई घंटों तक खड़े होकर काम करने पड़ते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने सवाल भी किया कि आखिर काम के दौरान बैठने को परेशान क्यों समझा जाता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!