यहां हुई अनोखी शादी, देसी दूल्हा रशियन दुल्हन, विवाह के गवाह बने चार देशों के बाराती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 03:19 PM IST

Ajab Gajab Shadi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा हो रही है। क्योंकि, देसी छोरे से शादी करने के लिए रशियन लड़की सात समंदर पार पहुंच गई।

यहां हुई अनोखी शादी, देसी दूल्हा रशियन दुल्हन, विवाह के गवाह बने चार देशों के बाराती
Photo Credit: Twitter

Ajab Gajab Marriage: बहुत पुरानी कहावत है प्यार ना तो जाति देखता है, ना ही धर्म और ना ही सरहदें को मानता है। प्यार तो बस प्यार देखता है। कई लोग इस प्यार के लिए अपनी जान तक गंवा देते हैं। जबकि, कुछ लोग सारी बाधाओं को तोड़कर प्यार को मंजिल तक पहुंचाते हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इन दिनों एक ऐसी ही प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस प्रेम कहानी में देसी लड़का और रशियन लड़की है। प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए दोनों ने शादी रचा ली है। बड़ी बात ये है कि इस शादी में चार देशों के बाराती भी शामिल हुए। तो आइए, जानते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में...   

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के रहने वाले लड़के का नाम दीपक है। जबकि, रूस की रहने वाली लड़की का नाम जोया है। दोनों साथ में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए दीपक ऑस्ट्रिया गए थे। वहीं, पर उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली जोया से हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।  

दूल्हा-दुल्हन को देखकर लोग दंग

शादी करने के लिए जोया कुशीनगर पहुंच गई। वहीं, इस शादी में दोनों के विदेशी दोस्त भी शामिल हुए। इस शादी से परिवार में खुशी का माहौल है। हालांकि, इलाके के लोग इस जोड़े को देखकर हैरान भी हैं। फिलहाल, इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस तरह की यह कोई पहली शादी नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!