19 February history: वो जो मिट्टी में भी जान फूंक दे, ऐसे महान शिल्पकार का आज है जन्‍मदिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2021, 05:30 AM IST

Aaj Ka Itihas, 19 February: अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वी सुतार का आज जन्‍मदिन है। इस दिन अन्‍य ऐतिहासिक घटनाएं भी सामने आईं। जानिए क्या है आज का इतिहास।

19 February history: वो जो मिट्टी में भी जान फूंक दे, ऐसे महान शिल्पकार का आज है जन्‍मदिन

नई दिल्ली : कुछ लोगों में कुछ ऐसी विलक्षण प्रतिभा होती है, जो उन्हें बाकी सबसे अलहदा और खास बना देती है। अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वी सुतार भी एक ऐसी ही शख्सियत हैं। वह ऐसी खूबसूरत प्रतिमाएं गढ़ते हैं कि डीलडौल से लेकर चेहरे के भाव तक सब मानो सजीव सा जान पड़ता है। गुजरात में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा का मूल स्वरूप भी इस महान शिल्पकार ने तैयार किया है।

19 फरवरी 1925 को जन्मे सुतार ने महात्मा गांधी की बहुत सी प्रतिमाओं को आकार दिया है। पद्मश्री और पद्मभूषण राम वनजी सुतार ने गांधी की साढ़े तीन सौ से ज्यादा मूर्तियां गढ़ी हैं जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई शहरों में पूरे सम्मान के साथ लगाई गई हैं। संसद में लगी इंदिरा गांधी, मौलाना आज़ाद और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाएं भी सुतार ने बनाई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के लगभग सभी महान भारतीय नेताओं की प्रतिमाएं सुतार के हाथों से ढली हैं।

देश दुनिया के इतिहास में 19 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1473 : हालैंड के खगोलविद् निकोलस कॉपरनिक्स का जन्म, जिन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण गणनाएं कीं।
1630: मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म।
1878 : अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म।
1986 : भारत में पहली बार कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों के आरक्षण की प्रणाली शुरू की गई।
1997: चीन में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले तंग श्याओ पिंग की मौत के साथ ही एक युग का अंत।
2000 : मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। यह 1952 के बाद दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।
2002 : हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में प्लेग के कुछ मामले सामने आए। महामारी फैलने की आशंका से स्वास्थ्य एजेंसियां चौकन्नी ।
2003 : अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस हमले में यह पहली सजा थी।
2005 : सानिया मिर्ज़ा ने 'आस्ट्रेलिया ओपन' टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाई।
2006 : पाकिस्तान ने हत्फ़ श्रृंखला के दूसरे प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया और इसे अब्दाली नाम दिया।
2008 : फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह उनके भाई ने सत्ता संभाल
2020 - विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
2020 : भारत द्वारा परमाणु शक्ति से संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर बताई गई।












End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!