IPL 2022: मैच के दौरान कपल ने किया 'किस', सोशल मीडिया पर तस्वीर मचा रही धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 05:55 PM IST

IPL 2002 Viral Photo: IPL का महामुकाबला जारी है। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। क्योंकि, इस तस्वीर में एक कपल किस करते हुए नजर आ रहा है।

IPL 2022: मैच के दौरान कपल ने किया 'किस', सोशल मीडिया पर तस्वीर मचा रही धूम
Photo Credit: Twitter

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का धमाल जारी है। IPL को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल गुलजार है। एक से एक मजेदार तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं, कई वीडियो भी धमाल मचा रहे हैं। वहीं, अब एक और तस्वीर सुर्खिोयों में है। हालांकि, यह तस्वीर किसी खिलाड़ी की नहीं बल्कि मैच के दौरान 'किस' करते हुए एक कपल की है। आलम ये है कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

दरअसल, IPL का 10वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से करारी शिकस्त दी। लेकिन, इस मैच में महफिल कोई और लूट ले गया। मैच के दौरान एक कपल 'किसिंग' करता हुआ कैमरे में कैद हो गया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और दावा किया जा रहा है कि यह  वाकया आईपीएल मैच के दौरान का ही है।

तस्वीर पर लोग जमकर ले रहे मजे

अब इस तस्वीर को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स इस तस्वीर पर जमकारे चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '  यह कपल IPL मैच को अलग लेवल पर ले गया है'। एक ने लिखा, ' मैं अपने परिवार के साथ टीवी पर मैच देख रहा था अचानक कैमरामैन कैमरा लेकर वहां पहुंच गया'। एक का कहना है, ' आईपीएल ने आपको भुला दिया कि आप अभी तक सिंगल हैं'। गौरतलब है कि मैच के दौरान अक्सर कई तस्वीरें सामने आती हैं, जिसे देखकर लोग कई बार दंग रह जाते हैं और इस पर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। IPL में कई मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल हो चुकी है। कुछ समय पहले कानपुर में मैच के दौरान गुटखा खाते हुए एक शख्स की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसपर लोगों ने जमकर चटकारे लिए थे। तो इस तस्वीर पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!