Funny Video: झूला झूलते समय टूटी रस्सी, लोग बोले- मुंह के बल कीचड़ में गिरीं 'पापा की परियां'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 03:14 PM IST

Girls fall Video: शहरों में भले ही बड़े-बड़े झूले आ गए हों, लेकिन गांवों में आज भी लोग पेड़ पर रस्सी के सहारे डाले गए झूले में ही झूलते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कियां झूला झूलती नजर आ रही हैं।

Funny Video: झूला झूलते समय टूटी रस्सी, लोग बोले- मुंह के बल कीचड़ में गिरीं 'पापा की परियां'
Photo Credit: Instagram

Girls fall Video: भारत में सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा सदियों पुरानी है। सावन के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती के बीच पेड़ पर डले झूले में झूलना किसे पसंद नहीं आएगा। अगर आप गांव-गुरबा और जमीन से जुड़े इंसान हैं तो आपने जरूर यह नजारा अपनी आंखों से देखा होगा। शहरों में भले ही बड़े-बड़े झूले आ गए हों, लेकिन गांवों में आज भी लोग पेड़ पर रस्सी के सहारे डाले गए झूले में ही झूलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कियां झूला झूलती नजर आ रही हैं।

झूला झूलते समय झूले की रस्सी टूट जाती है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां झूले का आनंद ले रही होती हैं। वह पेड़ पर लगे झूले में झूल रही होती हैं। इस दौरान एक लड़की बीच में बैठती है, वहीं दो लड़कियां अगल-बगल खड़े होकर झूले को हिला रही होती हैं। आप देख सकते हैं कि लड़कियां झूले को काफी तेजी से हिला रही होती हैं। इसी बीच झूले के एक तरफ की रस्सी टूट जाती है। देखें वीडियो- 

झूले की टूट जाती है रस्सी

रस्सी टूटने के बाद दो लड़कियां मुंह के बल कीचड़ में गिर जाती हैं, जबकि एक लड़की उसी झूले पर टंगी रहती है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस तरह के झूले में बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। वरना, झूले का सारा मजा इसी तरह खराब हो सकता है। वीडियो किसी बगीचे का लग रहा है। झूले बगीचे में किसी पेड़ पर डाला गया था। जिसमें गांव की ये तीनों लड़कियां मजे से झूला झूलती हैं।

मजे के दौरान सजा

वहीं जब लड़कियां नीचे गिर जाती हैं तो पलभर में उनकी सारी मस्ती हादसे में तब्दील हो जाती है। वीडियो को mrsingh8394 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘और लो सावन का मजा।' एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'मुंह के बल कीचड़ में गिरीं पापा की परियां।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लड़कियों कैसा रहा सावन का पहला झूला।’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!