Funny Jokes: शिष्य ने पत्नी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, गुरु का जवाब सुन रह जाएंगे दंग, पढ़े मजेदार चुटकुले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 11:11 AM IST

Funny Jokes in Hindi: हम आपको हंसाने और आपकी थकान-टेंशन को दूर करने के लिए एक से एक मजेदार फनी जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes: शिष्य ने पत्नी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, गुरु का जवाब सुन रह जाएंगे दंग, पढ़े मजेदार चुटकुले

Funny Jokes in Hindi: हंसना सबके लिए जरूरी है। डॉक्टर्स भी लोगों को हंसने और खुश रहने की सलाह देते हैं। क्योंकि, ये प्राकृतिक व्यायाम की तरह है, जिससे मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। इतना ही नहीं अगर हम हंसते हैं तो इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक झमता बढ़ती है और रक्त संचार भी ठीक रहता है। इसलिए, लोगों को जरूर हंसते रहना चाहिए। आपको हंसाने और खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं एक से एक मजेदार चुटकुले, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और मन अंदर से प्रसन्न हो जाएगा। 

- सन्ता (अपनी मम्मी से)- मां खुशखबरी है,
हम दो से तीन हो गये हैं…
मां- बधाई हो बेटा, क्या हुआ है
बेटा या बेटी ?
सन्ता – ना बेटा और ना बेटी,
मैने दूसरी शादी कर ली है ।




- चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा।
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है।
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है।।






- शिष्य – गुरुजी, ऐसी पत्नी को क्या कहते हैं
जो गोरी हो, लंबी हो, सुन्दर हो, होशियार हो,
पति को समझती हो
कभी झगड़ा नहीं करती हो ?
गुरुजी – उसे मन का वहम कहते हैं
बेटा... मन का वहम।।




- शादी के 5 साल बाद...
वैलेंटाइन डे के दिन पति-पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया।
पत्नी- ये क्या सफेद गुलाब?
वैलेंटाइन पर तो रेड रोज देते हैं ना??
पति- अब जिंदगी में प्यार से ज्यादा शांति की जरूरत है।।



- मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? 
मीटू- हां सर, किया है। 
मास्टर- कौन सा? 
मीटू- एक बार एक बुजुर्ग महिला आराम से घर जा रही थी, मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया, जल्दी घर पहुंच गई।
मास्टर जी रह गए दंग।



- पत्नी- आपको मेरी सुंदरता
ज्यादा अच्छी लगती है या
मेरे संस्कार…

पति- मुझे तो तेरी ये मजाक
करने की आदत बहुत अच्छी
लगती है।

- गर्लफ्रेंड- मेरा मोबाइल मां के पास
रहता है।
बॉयफ्रेंड-  अगर पकड़ी गई तो?
गर्लफ्रेंड- तुम्हारा नंबर, 'बैटरी लो'
नाम से रखा है। जब भी तुम्हारा फोन
आता है तो मां कहती है,
'लो चार्ज कर लो'।
बॉयफ्रेंड अभी भी कोमा में है।।






- एक दिन भगवान ने एक
आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी।
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है?
आदमी ने अपनी पत्नी का नाम
बता दिया…
भगवान हंसकर बोले-'पूरा सिस्टम
फॉर्मेट कर दिया पर वायरस फिर
भी रह गया…'।।






End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!