Delhi:कार, ट्रक या ऑटो पर काली चुटिया या नींबू-मिर्ची लटकी है तो भरना पड़ेगा 5000 का जुर्माना-VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 09:02 PM IST

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपनी गाड़ियों पर काली चुटिया और नींबू-मिर्ची लटका देते हैं ताकि किसी की बुरी नजर ना लगे, लेकिन अब इस पर अब दिल्ली पुलिस एक्शन ले रही है।

Delhi:कार, ट्रक या ऑटो पर काली चुटिया या नींबू-मिर्ची लटकी है तो भरना पड़ेगा 5000 का जुर्माना-VIDEO 

बुरी नजर से बचने के लिए कई लोग अपनी गाड़ियों पर इस तरह नींबू मिर्च, काली रिबन या फिर लाल चुनरी बांध देते हैं. खासतौर से नंबर प्लेट के आसपास जिससे कई बार गाड़ियों की नंबर प्लेट छिप जाती है और इससे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को नंबर प्लेट देखने में परेशानी होती है इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों में भी नंबर ठीक से नजर नहीं आते, लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर डॉ. मुक्तेश चंद्र ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव शुरू की है, अब ऐसा सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नंबर प्लेट को छिपाने के लिए जान-बूझकर नंबर प्लेट पर काला कपड़ा, नींबू-मिर्ची, काली चुटिया या रिबन आदि कोई भी चीज बांधते हैं। देखें ये VIDEO-

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!