Viral: मेट्रो में सीट के लिए आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, वीडियो पर लोग जमकर ले रहे मजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 02:20 PM IST

Women Fight Video: सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral: मेट्रो में सीट के लिए आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, वीडियो पर लोग जमकर ले रहे मजे
Photo Credit: Twitter

Fight in Metro: सोशल मीडिया पर मेट्रो के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कभी कोई डांस करते हुए नजर आता है, तो कभी कोई स्टंट करते हुए दिखाई देता है। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए आपस में लड़ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी भी छूट रही है और वीडियो (Funny Video) पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

ट्रेन, बस, मेट्रो में अक्सर सीट के लिए लोगों के बीस बहस हो जाती है। कई बार तो लोग हाथापाई भी करने लगते हैं। इस तरह के मामले आपने काफी देखें होंगे। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, किस तरह सीट के लिए आपस में दो महिलाएं भिड़ गईं। एक महिला पहले से बैठी हुई है। उसने बगल में सीट पर अपना बैग भी रखे है। बैग के बगल में एक और महिला बैठी है। तभी एक महिला वहां पहुंचती है और जगह देने के लिए कहती है। महिला जगह देने से इनकार कर देती है। लड़की जबरन थोड़ी सी खाली जगह में बैठ जाती है। इसके बाद बहस शुरू हो जाती है। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

सीट के लिए भिड़ गईं महिलाएं

किसी ने चुपके से इस मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Wellutwt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक एक लाख 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 52 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 14 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए है। वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर इस पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि सीट के लिए फीमेल वर्जन लड़ाई। किसी का कहना है कि लड़ाई के लिए केवल लड़के ही बदनाम होते हैं। एक ने लिखा, 'अगर कोई लड़का मना कर दिया होता तो वो अभी तक जेल में होता'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!