चलती बाइक पर हवा में उछल गई लड़की, देखते रह गए लोग, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:02 AM IST

Bike Stunt Viral Video: एक लड़का और लड़की बाइक से जा रहे थे। अचानक लड़की बाइक से हवा में उछल गई और फिर जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

चलती बाइक पर हवा में उछल गई लड़की, देखते रह गए लोग, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ मामले तो लोगों का दिन बना देते हैं। जबकि, कुछ को देखकर दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच  छाया हुआ है। जिसे देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, एक लड़की जिस तरह से बाइक पर उछली और फिर वापस बैठ गई, वो वाकई चौंकाने वाला है। कुछ लोगों को तो ये वीडियो (Trending Video) इतना मजेदार लग रहा है कि उसे बार-बार देख रहे हैं। 

कुछ लोग बाइक से जानबूझकर स्टंट करते हैं। जिसमें एक से एक करतब दिखाते हैं। वहीं, कई बार अनजान में ऐसी घटनाएं घट जाती है, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Stunt Viral Video) में आप देख सकते हैं एक लड़का और लड़की बाइक से घूम रहे होते हैं। पिछली सीट पर लड़की आराम से बैठी होती है। बाइक रफ्तार में होती है। अचानक सामन स्पीड ब्रेकर आ जाता है। स्पीड ब्रेकर आने के कारण बाइक पर सवार लड़की हवा में उछल जाती है। जिस अंदाज में लड़की हवा में उछलती है और फिर नीचे गिरकर बाइक पर बैठ जाती है उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। तो भी आप इस वीडियो को देखें...

भाई मौज करा दी...

वीडियो (Stunt Video) देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुल रह गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@UOldguy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, साढ़े पांच लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग का कहना है कि वीडियो देखकर तो दिन बन गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि अगर थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ता तो परिणाम कुछ और हो जाता। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!