OMG: महिला रिपोर्टर के साथ कुत्ते ने कर दी ऐसी हरकत, लाइव TV पर दिखा हैरान करने वाला सीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 05:57 AM IST

Viral Video:  लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर कोई खबर बता रही होती है। इसी बीच अचानक वहां पर एक कुत्ता दौड़ता हुआ आता है। इसके बाद वह रिपोर्टर के साथ कुछ अजीबोगरीब चीज कर देता है।

OMG: महिला रिपोर्टर के साथ कुत्ते ने कर दी ऐसी हरकत, लाइव TV पर दिखा हैरान करने वाला सीन
Photo Credit: Twitter

Viral Video: आप अगर समाचार चैनल देखते होंगे तो आपने देखा होगा कि रिपोर्टर दूर-दराज के इलाके में जाकर खबरें न्यूज चैनलों तक पहुंचाते हैं। जहां से टीवी पर मौजूद एंकर खबर को लोगों तक पहुंचाते हैं। आपने रिपोर्टिंग कर रहे रिपोर्टर के हाथ में एक माइक भी देखा होगा, जिसके जरिए रिपोर्टर की आवाज रिकॉर्ड की जाती है। इस वीडियो में भी एक महिला रिपोर्टर ऐसा करती दिखाई दे रही है। हालांकि, इस दौरान उसके साथ एक ऐसी घटना घट जाती है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

रिपोर्टर का माइक छीनकर भागा कुत्ता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर कोई खबर बता रही होती है। इसी बीच अचानक वहां पर एक कुत्ता दौड़ता हुआ आता है। इसके बाद वह रिपोर्टर के हाथ से माइक छीनकर भागने लगता है। वीडियो यहीं नहीं खत्म होता है। आप देख सकते हैं कि कैमरामैन इसके बाद का सीन भी दिखाता है और यह सीन टीवी पर चल जाता है। आप देख सकते हैं कि जब कुत्ता माइक लेकर भागता है तो महिला रिपोर्टर भी उसके पीछे भागती है। देखें वीडियो- 

टीवी पर मौजूद एंकर रह जाती है हैरान

दूसरी तरफ टीवी पर मौजूद एंकर यह सारा सीन देखकर दंग रह जाती है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @FredSchultz35 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 10 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 82 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है। एक यूजर ने लिखा, 'इस घटना के बाद स्टूडियो में मौजूद एंकर का लुक देखने लायक था।' फिलहाल ज्यादातर लोगों को यह वीडियो फनी लग रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!