Delhi:मर गई है इनकी आत्मा, 4 किमी के लिए एंबुलेंस का किराया वसूला 10,000

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2021, 08:33 PM IST

Ambulance Surge Pricing:देश में कोरोना का हाहाकार मचा है और देश के स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर्स लोगों का जीवन बचाने में जुटे हैं वहीं कुछ लोग इस गाढ़े वक्त में भी अपना स्वार्थ और लालच से बाज नहीं आ रहे हैं।

Delhi:मर गई है इनकी आत्मा, 4 किमी के लिए एंबुलेंस का किराया वसूला 10,000

दिल्ली में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है और लोग अपने प्रियजनों की जान बचाने के लिए बेड्स, ऑक्सीजन, आईसीयू की व्यवस्था के लिए जूझ रहे हैं वहीं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग लोगों की जान बचाने में लगे हैं, ऐसे भी लोगों की तादाद कम नहीं है जो पीड़ितों की मदद के लिए कुछ भी कर गुजरने से नहीं चूक रहे हैं, वहीं लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वाली जमात भी इस दुख की घड़ी में पीछे नहीं है।

दिल्ली क्या देश के तमाम हिस्सों से ऐसे ऐसे वाकये सामने आ रहे हैं मानों इनकी आत्मा ही मर गई है इनके लिए बस पैसा ही भगवान है और लोगों की परेशानियां मजबूरियां कुछ भी मायने नहीं रखती हैं, दिल्ली में ऐसे ही एक एंबुलेंस सेवा का कई गुना चार्ज करने का मामला सामने आया है।

दिल्ली में एक एंबुलेंस संचालक ने 4 किलोमीटर के लिए 10,000 रुपये वसूले हैं इस मामले को लेकर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने एक बिल अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

खबरों के मुताबिक 10,000 रुपये की रसीद डीके एम्बुलेंस सेवा द्वारा एक मरीज को दिल्ली के पीतमपुरा से फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग 4 किमी की दूरी पर ले जाने के लिए दी गई थी। बिल में साफ लिखा है कि पीतमपुरा दिल्ली से फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग का किराया 10,000 लिया गया है, कोरोना संक्रमितों का शव हो या कोई कोरोना संक्रमित मरीज सभी को लूटने में तमाम एंबुलेंस वाले पीछे नहीं हैं वहीं अच्छे लोगों की कमी अभी भी नहीं है जो इस आपदा में दूसरों के लिए हर संभव मदद के लिए ना सिर्फ तत्पर दिख रहे हैं बल्कि खुलकर सहायता भी कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!