कुछ सेकंड में गायब हो गई सड़क पर खड़ी कार, देखते-देखते जमीन में समा गई, दंग कर देगा VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2021, 05:55 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में एक कार पूरी तरह से जमीन में समा जाती है। ये वीडियो दंग कर देने वाला है।

कुछ सेकंड में गायब हो गई सड़क पर खड़ी कार, देखते-देखते जमीन में समा गई, दंग कर देगा VIDEO

नई दिल्ली: मुंबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ सकता है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क पर खड़ी हुई है और एकाएक जमीन धंस जाती है और कार उसमें समा जाती है। कुछ ही सेकंड में पूरी की पूरी कार जमीन में समा जाती है। ये वीडियो मुंबई के घाटकोपर का है। 

इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस का कहना है, 'उस जगह पर एक कुआं था। कुछ लोगों ने उसे कंक्रीट के स्लैब से ढक दिया और उसके ऊपर कारों को खड़ा करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद जमीन के धंसने से हादसा हुआ। कोई घायल नहीं हुआ।'

वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कार जमीन में समाई, उसी के पास में और भी कारें खड़ी हुई हैं। जमीन के धंसने से एक बड़ा सा गड्ढा बन जाता है और उसमें पानी होता है। उसी में पूरी कार समा जाती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!