ना उम्र की सीमा, ना ऑफिस जाने की चिंता, बस इस एक काम के लिए कंपनी देगी 6.5 लाख रुपए महीने की सैलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 02:49 PM IST

Weird Job: एक कंपनी कैंड लवर को हायर करना चाहती है, जो कैंडी खाकर स्वाद को एक्सप्लोर करेंगे। इसके लिए कंपनी अच्छी-खासी सैलरी भी दे रही है।

ना उम्र की सीमा, ना ऑफिस जाने की चिंता, बस इस एक काम के लिए कंपनी देगी 6.5 लाख रुपए महीने की सैलरी

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कई तरह की नौकरियां है, जिसे लोग करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन, आज हम आपको जिस नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा होता है? क्योंकि, इस नौकरी को करने वाले को अच्छी-खासी सैलरी भी दी जाएगी। अब आपको मन में सवाल उठा रहा होगा कि आखिर ये कौन सी नौकरी है? तो हम आपको बता दें कि इस नौकरी में केवल कैंडी को खाना होगा और इसके बदले साढ़े लाख रुपए महीने दिए जाएंगे। 

नौकरी के बारे में जानकर आप जरूर चौंक गए होंगे। दरअसल, कनाडा बेस्ड कैंडी फनहाउस नाम की कंपनी ने एक विज्ञापन निकाला है। जिसमें कहा गया है कि कंपनी ऐसे कर्मचारी को रखना चाती है, जिसे कैंडीज खान पंसद हो। कर्मचारी को कैंडी खाना होगा और स्वाद को एक्सप्लोर करना होगा। वहीं, टेस्ट करने के बाद उसके स्वाद के बारे में रिव्यू देना होगा। इसके बदले कर्मचारी 78 लाख रुपए सलाना दिए जाएंगे। 

वाह, क्या नौकरी है...

कंपनी की ओर से जो जॉब ऑफर की जा रही उसका नाम 'चीफ कैंडी ऑफिसर' है। इतना ही नहीं कर्मचारी को ऑफिस भी नहीं जाना होगा। बस कर्मचारी हर महीने करीब 3500 उत्पादों के स्वाद का परीक्षण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नौकरी के लिए ना कोई उम्र की सीमा है। महज पांच साल का बच्चा भी इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है। वहीं, आवेदन करने वाला उत्तरी अमेरिका का निवासी हो और कैंडी लवर हो। इस पोस्ट के लिए 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। विज्ञापन सामने आने के बाद कई लोग इस नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस नौकरी की काफी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!