Video: गोलगप्पा देखते ही दूल्हा-दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल, शादी छोड़कर पहुंच गए खाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 05:05 PM IST

Bride And Groom Golgappa Love: दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो को लोग बड़े ही चाव से देखते हैं। कुछ वीडियो लोगों को इतने पसंद आते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। ये वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें जितनी भी बार देखो बस मन नहीं भरता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है।

Video: गोलगप्पा देखते ही दूल्हा-दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल, शादी छोड़कर पहुंच गए खाने
Photo Credit: Instagram

Bride And Groom Golgappa Love: भारत में इन दिनों शादियों के सीजन चल रहे हैं। इस दौरान इंटरनेट पर हर रोज शादी-ब्याह से जुड़े हजारों वीडियो देखे और शेयर किए जा रहे हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो को लोग बड़े ही चाव से देखते हैं। कुछ वीडियो लोगों को इतने पसंद आते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। ये वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें जितनी भी बार देखो बस मन नहीं भरता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से सामने आया है।

वायरल हो रहा वीडियो दूल्हा-दुल्हन और उनके गोलगप्पा लव से जुड़ा हुआ है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों गोलगप्पे के बहुत शौकीन हैं। इसलिए दोनों अपनी शादी छोड़कर गोलगप्पा खाने पहुंच जाते हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों दूल्हा-दुल्हन के 'गोलगप्पा प्रेम' पर जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि दोनों को अपनी शादी से ज्यादा गोलगप्पे से प्यार है। आप उनका यह प्यार वीडियो में देख भी सकते हैं।

गोलगप्पा देख दूल्हा-दुल्हन छोड़ देते हैं शादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुका है, वहीं दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर आ चुकी है। इसके बाद वहां पर गोलगप्पे का स्टॉल खुल जाता है। जैसे ही दूल्हा और दुल्हन गोलगप्पा देखते हैं, दोनों से कंट्रोल नहीं होता है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ही स्टेज से कूदकर गोलगप्पे खाने पहुंच जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों अपने हाथ में गोलगप्पे लेते हैं और चीयर्स करके खा जाते हैं। इस दौरान दुल्हन की नथ भी उसे गोलगप्पा खाने से रोक नहीं पाती है। देखें वीडियो- 

वीडियो में देखकर ही पता चल रहा है कि दुल्हन को गोलगप्पे का स्वाद बहुत ही जबरदस्त लग रहा है, वहीं दूल्हा भी बड़े मजे से गोलगप्पा खा रहा है। इस दौरान वहां बज रहा बैकग्राउंड म्जूजिक वहां पर रोमांटिक माहौल पैदा कर रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!