Shocking: बीच सड़क पर धड़ाधड़ गिरीं 10-15 बाइकें, खौफनाक एक्सीडेंट का Video वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 07:22 PM IST

Bike Accident Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि 10 से 15 बाइकें एक के बाद सड़क पर गिरती चली जाती हैं। आप देख सकते हैं कि बाइक पर बैठे लोग कई फीट दूर तक जमीन पर घिसटते चले जाते हैं।

Shocking: बीच सड़क पर धड़ाधड़ गिरीं 10-15 बाइकें, खौफनाक एक्सीडेंट का Video वायरल
Photo Credit: Instagram

Bike Accident Video: आपने बाइक एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर बाइक एक्सीडेंट का इतना खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक साथ 10-15 बाइकों का एक्सीडेंट होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 10 से 15 बाइकें एक के बाद सड़क पर गिरती चली जाती हैं। आप देख सकते हैं कि बाइक पर बैठे लोग कई फीट दूर तक जमीन पर घिसटते चले जाते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो को देखकर लोगों की रूह कांप गई है और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो को देखकर आपको तरस भी आ जाएगा। हालांकि जिस तरह बाइकें गिरती हैं, उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि किसी को गंभीर चोट लगी होगी। वीडियो में देख सकते हैं कि कई सारी बाइकें बीच सड़क पर एक के बाद गिर रही हैं। शुरू में ऐसा लगता है कि सारी बाइकें एक-दूसरे से टक्कर के बाद गिरी हैं। हालांकि, जब बाद में सड़क पर बाइकों के गिरने का दौर शुरू होता है तो हकीकत पता चलती है। देखें वीडियो- 

एक के बाद एक कई बाइकें गिरती हैं सड़क पर

वीडियो में आप देखेंगे कि एक के बाद एक कई सारी बाइकें सड़क पर गिरती हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या होता है कि लगातार एक के बाद एक 10-15 बाइकें सड़क पर गिर जाती हैं। दरअसल, जिस सड़क बाइकें गिर रही थीं। वहां पर तेल गिरा हुआ था। इसके बाद बारिश हुई और सड़क काफी गीली हो गई थी। इससे सड़क पर फिसलन काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसी कारण एक के बाद एक कई सारी बाइकें सड़क पर फिसलकर गिर गई थीं। वीडियो को doomzday_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'तेल + गीली सड़क।' वीडियो अब तक कई मिलियन लोगों ने देख लिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!