यात्रा

Weekend Trip Idea: नोएडा से आसान ट्रिप, वीकेंड के लिए इन 4 जगहों को करें एक्सप्लोर

Weekend Trip From Noida: नोएडा के आसपास घूमने के लिए अगर आप किसी शानदार टूरिस्ट डेस्टनेशन की तलाश में हैं तो आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने डिटेल में उन 4 जगहों के बारे में बताया है जहां आप नोएडा से सड़क मार्ग के जरिए जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Weekend Trip Idea (image credit-canva)

Weekend Trip From Noida: नोएडा से अगर आप घूमने के लिए किसी लोकेशन की तलाश में हैं और पहली बार यात्रा कर रहे हैं तो इन 4 में से किसी एक डेस्टिनेशन का चुनाव कर सकते हैं। इन जगहों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों से लेकर शांतिपूर्ण माहौल सबकुछ आपको मिल जाएगा। शॉर्ट ट्रिप के लिए अगर आप किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो इनको चुना जा सकता है।

मसूरी: इस लिस्ट में नंबर 1 पर मसूरी को शामिल किया गया है। नोएडा से तकरीबन 290 किमी दूर मसूरी आप ड्राइव करके भी पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग से मसूरी जाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है। खूबसूरत व्यूज, कैम्पिंग, मलाल्टा पॉइंट, कैनाल रोड की सैर मसूरी की खासियत है।

नैनीताल: नोएडा से लगभग 300 किमी की दूरी पर बसा नैनीताल भी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। झील के किनारे नौकायन, टॉफर टॉप से बर्फीले पहाड़ों का नजारा नैनीताल की खासियत है। सोलो ट्रिप के लिए भी ये एक परफेक्ट ट्रिप डेस्टिनेशन हो सकती है।

धर्मशाला: नोएडा से लगभग 475 किमी की दूरी पर आप धर्मशाला जाने का भी प्लान कर सकते हैं। अगर आप लंबा सफर करने के लिए तैयार हैं तो ही धर्मशाला का चुनाव करें क्योंकि यहां नोएडा से पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हिमालयी नजारे, तिब्बती संस्कृति और मैकलोडगंज का माहौल इस जगह की खासियत है।

रामनगर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास लगभग 250 किमी की दूरी पर बसे रामनगर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। वाइल्डलाइफ सफारी, नेचर ट्रेल्स और पक्षी दर्शन इस जगह की खासियत है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article