Venice Attractions: यूनीक, शांत और सपनों जैसे अनुभव के लिए आप वेनिस ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। एक चलता-फिलता शहर वेनिस आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में हर हाल में शामिल होना ही चाहिए। आज हम आपको लेकर चलेंगे इटली के शहर वेनिस की जादुई सैर पर जिसे जानकर शायद ही आप खुदको यहां जाने से रोक पाएं। वेनिस, एक बार में दिल में बस जाने वाला शहर है। यहां शहरों की भीड़ और ट्रैफिक से दूर, पानी की गोद में आप चिलआउट कर सकते हैं। यहां कुछ खास बातें और यात्रा के टिप्स डिटेल में बताए गए हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
Venice Travel Guide (photo: canva)
यात्रा से पहले जान लें कि 100 से अधिक छोटे-छोटे द्वीपों पर वेनिस बसा हुआ है। लगभग 176 नहरें और 400 से ज्यादा पुल इसे जोड़ते हैं। यहां ना तो कोई सड़क है और ना ही कोई कार या फिर बस या बाइक चारों ओर है सिर्फ पानी ही पानी और सुकून। यात्रा के दौरान शाही अनुभव के लिए आप 300 साल से भी ज्यादा पुराने कैफे-फ्लोरियन का रुख कर सकते हैं। 1720 से ये कैफे चालू है जिसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कैफे में होती है।
दुनिया के सबसे पुराने थिएटर 'Teatro La Fenice' को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह थिएटर पानी पर बना हुआ है। यह ओपेरा और बाले कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। बता दें कि अद्भुत वास्तुकला और रोमांटिक माहौल के लिए भी वेनिस फेमस है। सेंट मार्क्स स्क्वायर, डॉग्स पैलेस, ग्रांड कैनाल और रियाल्टो ब्रिज इस शहर को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।
भारत से वेनिस के लिए कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। इसके निकटतम प्रमुख एयरपोर्ट है मारको पोलो एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से वेनिस के शहर तक पहुंचने के लिए वॉटर बस और टैक्सी नाव की सुविधा है।
