पानी पर बसे 4 अनोखे गांव, दुनिया के सबसे अनोखे ठिकाने, यहां लोग लहरों के साथ जीते हैं जिंदगी

Unique Villages: पानी के बीच बसे ये गांव बेहद खूबसूरत हैं। इन गांवों में जिंदगी धीमी जरूर है, लेकिन यहां की खूबसूरती और सादगी इन्हें दुनिया की सबसे खास जगहों में शामिल करती है।

Unique Villages: जब हम गांव की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में खेत, पहाड़ या कच्चे-पक्के घरों की तस्वीर आती है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां लोग जमीन पर नहीं बल्कि पानी के ऊपर रहते हैं। ये तैरते हुए गांव (Floating Villages) इंसानों की सोच, मेहनत और हालात के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता का शानदार उदाहरण हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसे ये गांव दिखाते हैं कि इंसान चाहे जहां भी रहे, अपनी जिंदगी जीने का रास्ता खोज ही लेता है। कहीं लोग मछली पकड़कर जीवन चलाते हैं तो कहीं पानी के बीच खेती करते हैं। यहां की संस्कृति, परंपराएं और रहन-सहन किसी कहानी से कम नहीं लगते।

Unique Villages Floating Villages

पानी पर बसे अनोखे गांव

इनले झील, म्यांमार: जहां नाव चलाने का अंदाज भी अलग है

म्यांमार की इनले झील पर बसे गांव भी अपनी अनोखी जीवनशैली के लिए मशहूर हैं। यहां रहने वाले इनथा समुदाय के लोग नाव चलाने के खास तरीके के लिए जाने जाते हैं। ये लोग एक पैर से चप्पू चलाते हैं, जो देखने में काफी हैरान करने वाला लगता है। झील के ऊपर तैरते घर और तैरते हुए बगीचे इस जगह को बेहद खूबसूरत बना देते हैं।

End of Feed