वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देता है ये लाल झरना, जानें ट्रैवलर्स के लिए क्यों है खास

unexplored places Antarctica: जो लोग एडवेंचर और अनोखी जगहों को पसंद करते हैं, उनके लिए ब्लड फॉल्स किसी सपने जैसी जगह है। यहां का नजारा बेहद अलग है।

unexplored places Antarctica: अंटार्कटिका की बर्फीली दुनिया में एक ऐसी जगह है जिसे देखकर किसी को भी पहली नजर में हैरानी हो सकती है। यहां एक झरना बहता है जिसका पानी खून जैसा लाल दिखता है। इसी वजह से इसे ब्लड फॉल्स कहा जाता है। यह जगह टेलर ग्लेशियर और मैकमर्डो ड्राई वैली में स्थित है, जहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ और ठंड का साम्राज्य है। यह नजारा किसी फिल्म जैसा लगता है सफेद बर्फ के बीच से निकलता गहरा लाल पानी। यही वजह है कि यह जगह दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राकृतिक नजारों में गिनी जाती है।

Blood Falls Antarctica

हैरान कर देता है ये लाल झरना (फोटो: Pinterest)

ब्लड फॉल्स की खोज कैसे हुई?

End of Feed