लंबी यात्रा से क्यों दूर भाग रहे हैं लोग, छोटे ट्रिप्स से प्यार की ये 5 हैं बड़ी वजह

Travel trends India: ट्रैवल टेंड में काफी बदलाव देखने आया है। लोग दूर जाने की बजाए आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान करते हैं। लंबी यात्राओं से क्यों दूरी बना रहे हैं लोग इसे यहां समझाया गया है।

Travel trends India: आज के टाइम में घूमना-फिरना हर किसी को पसंद है। चाहे स्टूडेंट हो, ऑफिस जाने वाला हो या फैमिली के साथ टाइम बिताने वाला कोई भी इंसान। लेकिन, एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले लोग लंबी-लंबी छुट्टियों पर दूर-दराज जगहों पर जाने का प्लान बनाते थे, अब वही लोग छोटे-छोटे ट्रिप्स (Budget travel tips) यानी वीकेंड गेटअवे को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? चलो इसे समझते हैं।

Travel trends India

लंबी यात्रा से क्यों दूर भाग रहे हैं लोग

समय की टेंशन सबसे बड़ी वजह

आजकल लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि लोगों के पास अपने लिए ही टाइम नहीं बचता। लंबी ट्रिप के लिए 5-7 दिन की छुट्टी चाहिए होती है, जो हर किसी को मिलना आसान नहीं है। ऑफिस, काम और जिम्मेदारियों के बीच लोग बस इतना चाहते हैं कि 2-3 दिन का ब्रेक मिल जाए और जल्दी से कहीं घूम आएं। इसलिए वो ऐसी जगह चुनते हैं जहां कम टाइम में पहुंचा जा सके और ज्यादा मजा लिया जा सके।

End of Feed