Travel Trend: वर्क फ्रॉम वेकेशन का बढ़ता चलन, लेकिन क्या खत्म हो रहा है आराम का समय

Travel Trend: ऑफिस के काम के साथ छुट्टियां बिताने का ट्रेंड यानी ब्लेजर ट्रैवल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या इससे वर्क-लाइफ बैलेंस बिगड़ रहा है? आइए जानते हैं।

Travel Trend: आजकल यात्रा करने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा। पहले लोग सिर्फ घूमने या सिर्फ ऑफिस के काम से बाहर जाते थे, लेकिन अब दोनों चीजें साथ-साथ होने लगी हैं। लोग बिजनेस ट्रिप पर जाते हैं और उसी के साथ एक-दो दिन की छुट्टी भी जोड़ लेते हैं। इसी ट्रेंड को ब्लेजर (Bleisure) ट्रैवल कहा जाता है। यानी बिजनेस+लीजर का कॉम्बिनेशन। सुनने में यह तरीका काफी अच्छा लगता है। ऑफिस का काम भी हो जाता है और नई जगह घूमने का मौका भी मिल जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे सच में आराम मिलता है या फिर छुट्टियों में भी काम पीछा नहीं छोड़ता?

Bleisure Travel

वर्क फ्रॉम वेकेशन का बढ़ता चलन

आखिर ब्लेजर ट्रैवल है क्या?

मान लीजिए आपको ऑफिस के काम से सिंगापुर जाना है। मीटिंग खत्म होने के बाद उसी शहर या आसपास की किसी जगह पर दो-तीन दिन घूमने रुक जाते हैं। यानी अलग से छुट्टी प्लान करने की जरूरत नहीं पड़ती और ट्रिप का पूरा फायदा मिल जाता है। आजकल खासकर युवा प्रोफेशनल्स और वर्क फ्रॉम एनीवेयर करने वाले लोग इस ट्रेंड को खूब पसंद कर रहे हैं।

End of Feed