यात्रा

Rajasthan Tour Packages: राजस्थान जाने का सपना होगा पूरा, ये हैं 15 सबसे सस्ते टूर पैकेज की लिस्ट, इतने कम पैसों में भी मजेदार रहेगी फैमिली ट्रिप

Rajasthan Tour Packages: अगर आप राजस्थान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 पैकेज की लिस्ट लेकर आए हैं। इन पैकेज में जयपुर से लेकर उदयपुर और माउंटआबू तक घूमने का प्लान शामिल है। इतना ही नहीं, कम से कम पैसों में इन पैकेज के जरिए आप फैमिली ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं।

Image

rajasthan tour packages details in hindi

Rajasthan Tour Packages: राजस्थान में ट्रैवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। अक्टूबर के महीने से ही यहां लोग आने शुरू हो जाते हैं। असल में ठंड में राजस्थान घूमने का अलग ही मजा है। ऐसे में राजस्थान के पर्यटन विभाग ने भी 15 नए टूर पैकेज निकाले हैं। तो अगर इस सील फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन पैकेज के बारे में आपको पता होगा चाहिए। इन पैकेज में धार्मिक, वाइल्ड लाइफ, डेजर्ट, राजस्थान दर्शन, अरावली दर्शन तक शामिल है। आइये टूर पैकेज के प्राइस के बारे में भी जानते हैं।

1) वाइल्ड लाइफ विद रिलीजियस

कीमत- 19800 रुपये

स्थान- जयपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पुष्कर

2) वाइल्ड लाइफ पैकेज फर्स्ट

कीमत- 13700 रुपये

स्थान- जयपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर

3) वाइल्ड लाइफ पैकेज सैकंड

कीमत- 20500 रुपये

स्थान- जयपुर, सरिस्का, सिलीसेढ़, जयपुर

4) रिलीजियस टूर

कीमत- 70400 रुपये

स्थान- जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, रणकपुर, पुष्कर

5) रिलीजियस टूर

कीमत-9500 रुपये

स्थान- जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जयपुर

6) राजस्थान पैकेज

कीमत- 76100 रुपये

स्थान- जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, रणकपुर, उदयपुर, पुष्कर, जयपुर

7) राजस्थान दर्शन

कीमत- 68400 रुपये

स्थान- जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर

8) पर्ल ऑफ राजस्थान

कीमत- 44700 रुपये

स्थान- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर

9) एग्जॉटिक राजस्थान

कीमत- 62700 रुपये

स्थान- जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर

10) डेजर्ट पैकेज

कीमत- 56900 रुपये

स्थान- जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर

11) डेजर्ट सर्किट

कीमत- 47300 रुपये

स्थान- जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर वाया अजमेर, पुष्कर, जयपुर

12) बेस्ट ऑफ वाइल्ड लाइफ पैकेज

कीमत- 37500 रुपये

स्थान- जयपुर, रणथंभौर, भऱतपुर वाया डीग सरिस्का, जयपुर

13) अरावली पैकेज

कीमत- 50400 रुपये

स्थान- जयपुर, उदयपुर, माउंट आबू, पुष्कर, जयपुर

बता दें कि आप इनमें से अपनी पसंद का कोई भी टूर पैकेज पसंद कर सकते हैं। पर्यटन निगम की साइट पर टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है तो आप वहां से इसे आसानी से बुक भी कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article