बारिश की बूंदों के बीच करें नई ताजगी की तलाश, सितंबर में घूमने के लिए 3 पर्यटन स्थल

Monsoon Travel India: सितंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में बिना ज्यादा तनाव लिए निकल जाइए एक यादगार यात्रा पर जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। बारिश की बूंदों के बीच नई ताजगी की तलाश में आप इन 3 जगहों को एक्स्पोलर करने का प्लान कर सकते हैं। अधिकांश पर्यटन स्थल सिंतबर के महीने में भीड़-भाड़ से मुक्त रहते हैं।

September Holiday Destinations: यात्रा के लिए बेहतरीन समय की अगर आप तलाश में हैं तो सिंतबर से बेस्ट टाइम और कोई नहीं हो सकता। कम भीड़, सुहावना मौसम और हरियाली सिंतबर के महीने को घूमने के लिए आदर्श समय बनाती है। रोमांच, शांति, संस्कृति, और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए सिंतबर के महीने में आप इन 3 जगहों की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

केरल: ईश्वर का अपना देश केरल की यात्रा आप सिंतबर के महीने में करने का प्लान कर सकते हैं। बैकवाटर में हाउसबोट का मजा और आयुर्वेदिक मसाज का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। मुन्नार, एलेप्पी (हाउसबोट), थेक्कडी, कोवलम, वायनाड यहां प्रमुख आकर्षण हैं। सितंबर में कई फेस्टिवल भी केरल में मनाए जाते हैं।

End of Feed