Sa Ladakh Biennale 2026: लेह से कारगिल तक, पहाड़ों के बीच कला और सफर का जादू

Sa Ladakh Biennale 2026: लद्दाख में कला, संस्कृति और पर्यावरण का अनोखा संगम आयोजित होने जा रहा है। जहां लेह से कारगिल तक खुले पहाड़ों में एक खास अनुभव मिलता है।

Sa Ladakh Biennale 2026: अगर आप लद्दाख को सिर्फ घूमने की जगह समझते हैं, तो यह आर्ट फेस्टिवल आपकी सोच पूरी तरह बदल देगा। हिमालय की ऊंची-ऊंची बर्फीली चोटियों के बीच एक ऐसा अनोखा आर्ट फेस्टिवल हो रहा है, जिसे लोग-sa Ladakh Biennale कहते हैं। यह कोई आम प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि कला, प्रकृति और पर्यावरण को जोड़ने वाला एक खास अनुभव है।

Sa Ladakh Biennale 2026

पहाड़ों के बीच कला और सफर का जादू

इस फेस्टिवल की शुरुआत 2023 में हुई थी और sa का मतलब लद्दाखी भाषा में मिट्टी होता है। यानी यह फेस्टिवल जमीन, संस्कृति और लोगों के रिश्ते को दिखाने की कोशिश करता है। 2026 में यह आयोजन फिर से अगस्त महीने में होने जा रहा है, जिसमें लेह से लेकर कारगिल तक पूरा 230 किलोमीटर का इलाका शामिल होगा।

End of Feed