भारत का छिपा हुआ ट्रैवल जेम Auroville, यहां अलग अंदाज में चलता है समय, जानकर रह जाएंगे हैरान

Puducherry Tourist Places: इस अनोखी जगह पर लोग सिर्फ भागते नहीं, बल्कि रुककर सोचते हैं, सीखते हैं और एक साथ जीते हैं। यहां जिंदगी टाइमटेबल के हिसाब से नहीं, बल्कि एक अलग ही सोच से चलती है।

Puducherry Tourist Places: अगर आप यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आज आपकी ये तलाश पूरी होने वाली है। भारत में आमतौर पर जिंदगी सोमवार से रविवार की रफ्तार (काम, ऑफिस, छुट्टी और फिर वही रूटीन ) में चलती है। लेकिन पुदुचेरी के पास एक ऐसी यूनीक जगह है जो इस पूरे सिस्टम को थोड़ा अलग तरीके से जीती है। इस जगह का नाम ओरोविल (Auroville) है जो कोई आम टाउन नहीं बल्कि एक अनोखा प्रयोग है। यहां जिंदगी टाइमटेबल के हिसाब से नहीं, बल्कि एक अलग ही सोच और ताल के हिसाब से चलती है।

Auroville travel guide

भारत का छिपा हुआ ट्रैवल जेम Auroville (फोटो: Tripadvisor)

ओरोविल आखिर है क्या?

दुनिया भर के लोग एक साथ शांति से रह सकें, बिना किसी सीमाओं और भेदभाव के- इस सोच के साथ औरोविल की शुरुआत साल 1968 में हुई थी। आज यहां अलग-अलग देशों के लोग एक कम्युनिटी की तरह जिंदगी जीते हैं और साथ में रहते हैं। यहां का प्रमुख आकर्षण मातृ मंदिर (Matrimandir), जो ध्यान और शांति का केंद्र है।

End of Feed