यात्रा

केरल क्यों है फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन? जानें कब जाना होगा बेस्ट

Kerala Tourism: केरल की यात्रा सिर्फ एक टूरिज्म डेस्टिनेशन तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह एक शानदार अनुभव है जो लाइफ में कम से कम हर यात्री को एक बार जरूर करना चाहिए। केरल घूमने के लिए सबसे अच्छा टाइम क्या है और ट्रिप प्लान कैसे करें यहां हर जानकारी डिटेल में दी गई है।

Kerala Tourism

केरल क्यों है फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Kerala Tourism: एडवेंचर की चाह हो या फिर प्रकृति की खूबसूरती को निहारना चाहते हैं। केरल की यात्रा हर वर्ग और हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। केरल इतना खूबसूरत है कि यहां अगर आप एक बार घूमने जाएं तो इस बात की काफी कम संभावना है कि कुछ ही दिन में वापस लौट आएं। केरल आपको हमेशा से ही अपनी ओर आकर्षित करता है। केरल में ऐसा क्या है और वहां घूमने जाना कब बेस्ट होगा इस आर्टिकल में डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप भी फटाफट से सोलो या फिर परिवार के साथ यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।

केरल ट्रिप प्लान: वैसे तो केरल आप किसी भी महीने घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन जनवरी से मार्च के बीच यहां जाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है। इस टाइम यहां हरियाली अपने पूरे शबाब पर होती है। कुछ ही दिनों में आप यहां तमाम जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

थेक्कडी और अलेप्पी: पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोट सफारी का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। जंगल और वन्यजीवों का घर थेक्कडी में आप जंगल सफारी, बोट राइड, स्पाइस गार्डन टूर कर सकते हैं। इसके अलावा हाउसबोट एक्सपीरियंस के लिए आप अलेप्पी की यात्रा करें। बैकवॉटर की रानी के नाम से फेमस अलेप्पी में आप हाउसबोट राइड के अलावा स्पा, लोकल खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। थेक्कडी से अल्लेप्पी पहुंचने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

कोवलम और मुन्नार: बीच पर रिलैक्स करने के साथ ही सनसेट का मजा आप यहां ले सकते हैं। स्वच्छ समुद्र तट, लाइटहाउस और सूर्यास्त का शानदार दृश्य इस जगह की खासियत है। अल्लेप्पी से कोवलम बीच की दूरी लगभग 4 घंटे है। इराविकुलम नेशनल पार्क, चाय संग्रहालय, अनामुडी चोटी की ट्रैकिंग का हिस्सा बनें। चाय के बागानों की वादियां देखने के लिए मुन्नार आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। मनमोहक फोटोग्राफी का लुत्फ भी आप यहां उठा सकते हैं।

वायनाड और वर्खला: वायनाड पहाड़, झरने, गुफाएं और ऐतिहासिक स्थलों के लिए फेमस है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य इस जगह की पहचान है इसके अलावा बानासुरा सागर डैम आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। यहां समुद्र किनारे का नजारा आपका दिन बना देगा। आयुर्वेदिक रिसॉर्ट्स और तट मंदिर इस जगह की पहचान है। वर्खला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर, क्लिफ वॉक कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article