गया ही नहीं, देश के इन 7 प्रसिद्ध तीर्थों पर पिंडदान करने से भी पूर्वजों को मिलता है मोक्ष, जानिए जाने का सही समय व ट्रैवल गाइड

Pitru Paksha Pind Daan Places In India: पितृपक्ष के 15 दिनों में लोग पिंडदान करने के लिए गया जाते हैं, लेकिन भारत में गया के अलावा भी कई ऐसे स्थान हैं। जहां पिंडदान से मोक्ष प्राप्त होने की मान्यता है।

Pitru Paksha Pind Daan Places In India: साल 2026 में 27 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। पितृपक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। बिहार का गया इस कर्म के लिए देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में शामिल है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पिंडदान के लिए केवल गया ही जाना जरूरी है। देश के कई दूसरे तीर्थ भी पितृकर्म के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां नदियों, संगम, सरोवर और प्राचीन तीर्थों के किनारे श्राद्ध-तर्पण की परंपरा रही है।

Pitru Paksha Pind Daan Places In India किन जगहों पर कर सकते हैं पिंडदान

किन जगहों पर कर सकते हैं पिंडदान

अगर इस पितृपक्ष आप पिंडदान के साथ तीर्थ यात्रा की भी योजना बना रहे हैं, तो काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, कुरुक्षेत्र, बदरीनाथ और पुष्कर जैसे स्थान विकल्प बन सकते हैं। हर जगह का धार्मिक माहौल अलग है और साथ ही यहां घूमने के लिए भी कई प्लेस हैं। इसके साथ ही मान्यता है कि इन जगहों पर पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है।

End of Feed