यात्रा

सोल को रिचार्ज कर देगी ये इंटरनेशनल ट्रिप, भूल जाएंगे थाईलैंड और वियतनाम

Affordable International Destinations: अगर आप अपनी आत्मा को रिचार्ज करने के लिए कोई ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो लाओस आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। ये जगह जन्नत से कम नहीं है। शोर से दूर खुद को प्रकृति के और करीब आप यहां महसूस कर सकेंगे। सोलो ट्रिप के लिए भी ये डेस्टिनेशन परफेक्ट है।

सोल को रिचार्ज कर देगी ये इंटरनेशनल ट्रिप

सोल को रिचार्ज कर देगी ये इंटरनेशनल ट्रिप

Peaceful Travel Destinations: अगर आप किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो लाओस जाना बेस्ट है। यह देश एक कम खर्च वाला और बेहद ही शांत देश है। यहां अधिकर टूरिज्म प्लेसेस की एंट्री मुफ्त या बहुत कम पैसों में हो जाती है। ऐसे में आपको यहां घूमने-फिरने के लिए बजट को लेकर भी चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है। भीड़ से दूर शांति से भरे अनुभव की लिए लाओस की यात्रा पर्यटक कर रहे हैं। थाईलैंड या वियतनाम की तुलना में यहां ज्यादा सुकून है। अगर आप शांति की तलाश में हैं तों फिर लाओस बिल्कुल परफेक्ट है।

लाओस एक बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां होटल, खाना, परिवहन सबकुछ बेहद सस्ता है। ऐसे में परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस देश में आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, नीले झरने और शांत नदियां मिल जाएंगी। क्वांग सी वॉटरफॉल और नाम ओउ नदी जैसे बेहद सुंदर स्थल लाओस में मौजूद हैं।

फ्लाइट से लेकर घूमने फिरने तक यहां भारतीय यात्री का 1 सप्ताह का औसतन खर्च (प्रति व्यक्ति) बेहद कम होता है। ₹35,000-₹55,000 के खर्चे में आप 5 से 7 दिन तक की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। वांग विएंग इसके लिए प्रसिद्ध है जहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

लाओस एक तेजी से विकसित होता पर्यटन स्थल है। हरियाली से ढके पहाड़ इस जगह की पहचान है इसके अलावा हजारों साल पुराने मंदिर, शांत मठ, और बौद्ध भिक्षुओं की परंपराएं अब भी यहां जीवित हैं। स्थानीय लोगों की सादगी और आतिथ्य आपका दिन बना देंगी। अक्टूबर से अप्रैल लाओस घूमने का सबसे अच्छा समय होता है क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुखद और सुहावना होता है।

लाओस में घूमने के मुख्य आकर्षण जिसको आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं वह है यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल लुआंग प्रबांग (प्राचीन मंदिरों (वाट सिएंग थोंग) और प्रसिद्ध कुआंग सी जलप्रपात के लिए जाना जाता है), एडवेंचर के शौकीनों के लिए- वांग विएंग जाना दिलचस्प होगा यहां आप चूना पत्थर की गुफाएं, ब्लू लगून और कयाकिंग का आनंद ले सकते हैं। खूबसूरत द्वीप- सी फान डोन और शानदार झरनों के लिए फेमस- पाकसे की यात्रा कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article