9 दिन की भक्ति 356 दिन इंतजार, साल में सिर्फ Navratri पर खुलता है ये अनोखा मंदिर

Navratri 2025: नवरात्रि का त्योहार 22 सिंतबर को शुरू हुआ है। नवरात्रि के पावन अवसर पर अगर आप भक्ति, संस्कृति और यात्रा का आनंद एक साथ लेना चाहते हैं तो इस बार कुछ अलग हटकर करने का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको उड़ीसा के पारलाखेमुंडी (Paralakhemundi) में स्थित एक रहस्यमयी और आस्था से भरे हुए मंदिर के बारे में बताएंगे जो पूरे साल सिर्फ नवरात्रि के अवसर पर ही खोला जाता है।

Dandu Maa ka Mandir: नवरात्रि पर घूमने का प्लान बनाना एक शानदार विचार है जिसके माध्यम से आप भक्ति, संस्कृति और यात्रा का एक साथ आनंद ले सकते हैं। नवरात्रि के पर्व को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इस बार आप उड़ीसा के पारलाखेमुंडी (Paralakhemundi) का रुख कर सकते हैं। यहां मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर है जो साल में केवल नौ दिनों के लिए, यानी नवरात्रि के दौरान ही खुलता है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच डांडू मां (Dandu Maa) के नाम से इस मंदिर को जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और मां डांडू से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आइए, जानते हैं इस अनोखे दुर्गा मंदिर के बारे में और भी खास बातें जिसे जानने के बाद आप भी फटाफट से प्लान बना सकते हैं।

डांडू मां की अनोखी परंपरा

मंदिर सालभर बंद रहता है और कोई भी आम दिन पर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकता है। नवरात्रि के अंत में मंदिर को बंद करने से पहले एक नारियल देवी को अर्पित किया जाता है जो पूरे वर्ष तक मंदिर के भीतर ही सुरक्षित रहता है। अगले साल नवरात्रि में मंदिर खुलने पर उसी नारियल को प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटा जाता है।

End of Feed