क्या आपने देखी है भारत की ये रहस्यमयी जगह? जहां लोग कहते हैं समय का पता ही नहीं चलता

Mysterious places: यहां आने वाले कई लोग कहते हैं कि इस जगह पर पहुंचकर उन्हें समय का एहसास ही नहीं होता। यहां की ठंडी हवा, हिमालय के खूबसूरत नजारे और शांत माहौल आपको सुकून देंगे।

Mysterious places: क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां पहुंचकर ऐसा लगे कि समय जैसे थम गया हो। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से करीब 8 किलोमीटर दूर कासर देवी ऐसी ही एक जगह है। हिमालय की गोद में करीब 2,100 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह स्थान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, शांति और रहस्यमयी ऊर्जा के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

mysterious travel destinations

भारत की रहस्यमयी जगह

यहां मौजूद कासर देवी मंदिर करीब दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व का माना जाता है और यह मां दुर्गा के एक रूप कासर देवी को समर्पित है। मंदिर में दर्शन करने के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन सिर्फ भक्त ही नहीं, ध्यान और मेडिटेशन करने वाले लोग भी इस जगह को बेहद खास मानते हैं।

End of Feed