यात्रा

Mothers Day 2025: मदर्स डे को बनाएं स्पेशल, मां के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

Mothers Day 2025: अगर आप मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां के साथ घूमने-फिरने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां कुछ जगहें बताई गई हैं जहां का अद्भुत आपको लंबे समय तक याद रहेगा। इन जगहों का वातावरण आप दोनों के लिए एक यादगार दिन बना सकता है।

Image

Mothers Day 2025

Mothers Day 2025: इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप अपनी मां के साथ दिल्ली के आसपास इन 3 जगहों पर जाकर एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये जगहें बेहद खास हैं जो आपकी मां के लिए इस स्पेशल दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बना देंगी। घूमने-फिरने के साथ ही मां को सरप्राइज देने के लिए भी ये लोकेशन बेस्ट है।

दमदमा झील: इस लिस्ट में नंबर 1 पर दमदमा झील को शामिल किया गया है। दिल्ली से तकरीबन 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झील फेमस टूरिस्ट स्पॉट है जहां आप अपनी मां के साथ 2 पल सुकून से बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां आप अपनी मदर के साथ पैरासेलिंग, एयर बैलूनिंग और साइकिलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

शीतला माता मंदिर: दिल्ली से तकरीबन 54.1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शीतला माता मंदिर आप अपनी मां के साथ दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है जिसका कनेक्शन महाभारत काल से भी जोड़कर देखा जाता है। सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक मंदिर में दर्शन करने के लिए सामान्य समय है। एम.जी. रोड और इफको चौक इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।

नीमराना फोर्ट: दिल्ली से तकरीबन 147.1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीमराना फोर्ट की यात्रा का भी आप प्लान कर सकते हैं। मां के साथ फोर्ट पैलेस में लग्जरी सुविधाओं को आनंद लेना आप दोनों के लिए ही शानदार अनुभव होगा। बता दें कि नीमराना एक छोटा सा शहर है जो नीमराना फोर्ट पैलेस के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article