उत्तराखंड में कम जाने-पहचाने 4 ऑफबीट हिल स्टेशन, अनछुए अनुभव के लिए हैं परफेक्ट

Offbeat Hill Stations Uttarakhand: उत्तराखंड में कुछ खूबसूरत और कम जाने-पहचाने हिल स्टेशन हैं, जो शांति, प्राकृतिक सुंदरता और अनछुए अनुभव के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप इन हिल स्टेशन की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति की गोद में शांति से 2 पल आप यहां बिता सकते हैं।

Uttarakhand Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक अक्सर गर्मी का मौसम आते ही हिल स्टेशन का रुख करते हैं। उत्तराखंड की यात्रा हिल स्टेशन के लिए पर्यटकों की बकेट लिस्ट में होती है। लेकिन, अगर आप भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में शांति के 2 पल बिताना चाहते हैं तो इस बार इन 4 ऑफबीट हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।

खिरसू: पौड़ी गढ़वाल जिले में, श्रीनगर के पास खिरसू हिल स्टेशन स्थित है। बेहद खूबसूरत पहाड़ी गांव खिरसू बर्फ से ढके हिमालय के दृश्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताने के लिए अगर आप बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो आपको खिरसू की यात्रा करनी चाहिए।

End of Feed