यात्रा

IRCTC Karnataka Package: जून में मम्मी-पापा संग बनाएं कर्नाटक घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया सस्ता ट्रेन टूर पैकेज; कीमत जानकर अभी करा लेंगे बुकिंग

IRCTC Karnataka Package: दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे, जहां आपको कई सारे मंंदिरों को देखने का भी मौक मिलेगा। जून महीने में आप भी आईआरसीटीसी के इस पैकेज को अपने लिए बुक करा सकते हैं।

Image

IRCTC Karnataka Package: जून में मम्मी-पापा संग बनाएं कर्नाटक घूमने का प्लान।

Karnataka IRCTC Package: भारत के सभी राज्यों में घूमने को लेकर एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक में आपको कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। दक्षिण भारत का राज्य कर्नाटक भी घूमने के लिए बेहद खास है। यहां आपको घूमने के लिए काफी सारे मंदिर भी मिलेंगे। हर साल लाखों की संख्या में बाकी राज्यों से टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। कर्नाटक को लेकर आईआरसीटीसी भी पैकेज लाता रहता है।

5 रात और 6 दिन का है कर्नाटक का IRCTC पैकेज

जून के महीने में अगर आप कर्नाटक घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज लेकर यहां पहुंच सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA है, जिसका कोड (SHR086) है। कर्नाटक का ये खास पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। पैकेज हर मंगलवार को शुरू होता है। पैकेज की शुरुआत काचीगुडा रेलवे स्टेशन से होगी, जिसमें आप ट्रेन नंबर - 12789, काचीगुडा-मैंगलोर सेंट्रल एक्सप्रेस से यात्रा करेंगे।

Karnataka Package

Karnataka Package

IRCTC पैकेज में थर्ड एसी टिकट/स्लीपर क्लास का मिलेगा ऑप्शन

कर्नाटक के इस पैकेज में आप धर्मस्थल, मैंगलोर, श्रृंगेरी, उडुपी, कुक्के सुब्रमण्यम की फेमस जगहों और मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन से यात्रा आप थर्ड एसी या फिर स्लीपर क्लास के टिकट से कर पाएंगे। ट्रेन के अलावा आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में 3 दिन होटल में रहने की व्यवस्था होगी, जिसमें आपको हर दिन होटल से ब्रेकफास्ट मिलेगा। उडुपी और मैंगलोर में आपक रहने की व्यवस्था होगी। ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस पैकेज में मिलेगा। टोल, पार्किंग के अलावा जीएसटी भी इस पैकेज के प्राइस में शामिल है। इसके अलावा इस पैकेज में थर्ड एसी के लिए कुल 6 सीट और स्लीपर क्लास के लिए कुल 12 सीटें हैं।

क्या है पैकेज की प्राइस

अब बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो तो इसमें अलग-अलग कैटेगरी है। अगर आप इस पैकेज (1 से 3 लोग) को थर्ड एसी के टिकट में अकेले के लिए लेते हैं, तो आपको 37,350 रुपए देने होंगे। वहीं दो लोगों पर इस पैकेज की कीमत 21,920 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 17,690 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज का दाम 10,220 रुपए से 9,110 रुपए के बीच रखा गया है। अब अगर आप इस पैकेज को स्लीपर क्लास के टिकट के साथ बुक कराते हैं तो आपको 34,360 रुपए एक आदमी के लिए देने होंगे। वहीं दो लोगों पर इस पैकेज की कीमत 18,920 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 14,700 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस 7,230 रुपए से 6,110 रुपए के बीच रखी गई है।

4 से 6 लोगों में पैकेज की ये होगी कीमत

इसके अलावा अगर आप इस पैकेज (4 से 6 लोग) को थर्ड एसी के टिकट में दो लोगों के लिए लेते हैं, तब इस पैकेज की कीमत 18,890 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 16,800 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज का दाम 11,190 रुपए से 9,800 रुपए के बीच रखा गया है। अब अगर आप इस पैकेज को स्लीपर क्लास के टिकट के साथ बुक कराते हैं तो दो लोगों पर इस पैकेज की कीमत 15,890 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 13,800 रुपए है। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज की प्राइस 8,200 रुपए से 6,800 रुपए के बीच रखी गई है।

ऑफलाइन/ऑनलाइन से पैकेज कर सकेंगे बुक

आप इस पैकेज को दो तरीकों से बुक करा सकते हैं। पहला तरीका ऑफलाइन का है, जिसमें आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाकर इस पैकेज को खुद के लिए बुक करना होगा। वहीं दूसरा तरीका ऑनलाइन का है, जिसमें आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article