Kailash Mansarovar Yatra: शिव भक्तों का सफर शुरू, नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुए यात्री

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा को सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी माना जाता है। इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दो रास्ते तय किए गए हैं।

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 20 जून को पहला जत्था नाथू ला पास के रास्ते चीन पहुंचा। इस जत्थे में 44 तीर्थयात्री शामिल हैं। इस पवित्र यात्रा का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से चीन सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दो रास्ते तय किए गए हैं। पहला रास्ता उत्तराखंड के लिपुलेख पास से होकर जाता है, जबकि दूसरा रास्ता सिक्किम के नाथू ला पास से है। नाथू ला मार्ग से जाने वाले पहले जत्थे को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Kailash Mansarovar Yatra 2026

कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुए यात्री

इस मौके पर सिक्किम के पर्यटन मंत्री त्शेरिंग थेंडुप भूटिया और सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस पहले जत्थे में 32 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। ये श्रद्धालु बिहार, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे अलग-अलग राज्यों से आए हैं।

End of Feed