Jodhpur Travel Guide in Hindi: प्राचीन किलों, महलों, मंदिरों, और रंगीन बाजारों के लिए जाना-जाने वाला जोधपुर पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। नीली नगरी के नाम से फेमस जोधुपर का इतिहास बहुत ही समृद्ध और दिलचस्प है। राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में स्थित जोधपुर की भव्यता और ऐतिहासिक इमारतें आपका दिल जीत लेंगी। आइए जानते हैं जोधपुर के बारे में पूरी जानकारी जो यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आ सकती है।
Jodhpur Travel Guide
जोधपुर के प्रमुख आकर्षण (Top Attractions in Jodhpur)
जोधपुर के पुराने शहर में स्थित मेहरानगढ़ किला, चामुंडा हिल्स के पास उमेद भवन पैलेस, जसवंत ठाड़ा, मंडोर गार्डन, घड़ी चौक और सरदार बाजार यहां के प्रमुक आकर्षण है। इसके अलावा खरीदारी के लिए आप सारगढ़ी बाजार या फिर सरदार बाजार का रुख कर सकते हैं।
जोधपुर में क्या खांए (Food in Jodhpur)
जोधपुर की प्रसिद्ध सब्जी मिल्ली करी है। इसके अलावा प्याज कचोरी, लाल मांस (मटन करी) भी यहां लोग बड़े चाव से खाते हैं। यहां का भोजन स्पेशल मसालों के साथ बनता है जो स्वाद में भी लाजवाब होता है।
जोधपुर यात्रा के लिए बेस्ट समय (Best Time to Visit Jodhpur)
अक्टूबर से मार्च तक का समय जोधपुर यात्रा के लिए बेस्ट होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद और ठंडा होता है। गर्मियों में यहां का तापमान 40°C के पार पहुंच सकता है ऐसे में सावधानी के साथ ही अप्रैल से जून के महीनों में जोधपुर यात्रा का प्लान करना चाहिए।
कैसे पहुंचे जोधपुर (How to Reach Jodhpur)
जोधपुर का हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई और जयपुर से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। जोधपुर रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, जयपुर, और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से जोधपुर के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की जा सकती है।
