Malaika Arora Italy Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। मलाइका अपने फैशन सेंस के साथ ही ट्रैवल स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने इटली वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइनका ने इन खूबसूरत तस्वीरों से सभी को ट्रैवल गोल्स दिए है। अगर आप भी रॉयल और रोमांटिक वेकेशन की तलाश में हैं तो इटली आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
वेनिस (Venice): वेनिस की गलियों और वाटरवेज का आनंद लेने के लिए आप वेनिस का रुख कर सकते हैं। गोंडोला राइड, कैनाल व्यू कैफे और खूबसूरत ब्रिज यहां की पहचान है। एस्थेटिक लोकेशन के लिए ये जगह फेमस है जहां जाकर आप शानदार यादें क्रिएट कर सकते हैं।
रोम (Rome): इतिहास और फैशन का अनूठा संगम आपको रोम में देखने को मिल जाएगा। ग्लैम फोटोज के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड रोम से बेहतर आपको और शायद ही कहीं मिले। कोलोसियम, ट्रेवी फाउंटेन और वेटिकन सिटी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।
लेक कोमो (Lake Como): सेलेब्स की पसंदीदा जगह लेक कोमो है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स यहां चिलआउट करना पसंद करते हैं। कपल वेकेशन के लिए भी ये लोकेशन बेस्ट है। लेक के किनारे लक्जरी होटल्स और विला में आप कुछ वक्त बिता सकते हैं।
अमाल्फी कोस्ट (Amalfi Coast): अमाल्फी कोस्ट में समंदर किनारे टहलती हुई तस्वीरें आपका इंतजार कर रही हैं। कैंडललाइट डिनर के लिए ये फेमस है। क्लिफ्स, कलरफुल हाउसेज़ और नीला समंदर अमाल्फी कोस्ट की पहचान है।
