IRCTC: विशाखापट्टनम से अराकू वैली का शानदार सफर, ट्रेन और रोड ट्रिप का डबल मजा

IRCTC: दक्षिण भारत की हसीन यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। यहां पहाड़, झरने और हरियाली सबकुछ है। विशाखापट्टनम-अराकू टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है।

IRCTC: विशाखापट्टनम से अराकू वैली का शानदार सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने सिर्फ 1 दिन का ये शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'VISAKHAPATNAM-ARAKU RAIL CUM ROAD PACKAGE' है। इस पैकेज में आपको ट्रेन और रोड दोनों से घूमने का मौका मिलेगा।

IRCTC Tour package

दक्षिण भारत की हसीन यात्रा (फोटो: AI)

आपकी यात्रा की शुरुआत होगी विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन से। यहां से आप ट्रेन नंबर 58501 से सुबह 7 बजे अराकू वैली के लिए रवाना होंगे। ट्रेन का सफर काफी खूबसूरत रहेगा क्योंकि रास्ते में आपको पहाड़, हरे-भरे जंगल, सुरंगें और शानदार पुल देखने को मिलेंगे। सुबह करीब 11 बजे अराकू स्टेशन पहुंचने के बाद आपको यहां से पिकअप किया जाएगा। इसके बाद शुरू होगा अराकू घूमने का सफर।

End of Feed