नवरात्रि में नहीं बना माता के दर्शन का प्लान तो अब हो जाएं तैयार, IRCTC लाया बेहद खास और सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर काफी खास पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको ऐसे ही एक टूर पैकेज के बारे में बताएंगे जिससे आप माता वैष्णो देवी के साथ पूरे उत्तर भारत का धार्मिक टूर एक साथ कर पाएंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए आकर्षक पैकेज लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में हाल ही में तीर्थ यात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक शानदार पैकेज IRCTC ने लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत में मौजूद कई प्रमुख तीर्थ स्थानों का दर्शन भी कराया जाएगा। इस पैकेज का सफर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) के माध्यम से तय कराया जाएगा। जिसमें आपको वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, आगरा, मथुरा और कोटा का सफर कराया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज से सफर करने की सभी डिटेल्स विस्तार से..

IRCTC Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

खास तौर पर धार्मिक यात्रा के लिए तैयार किए गए इस पैकेज को IRCTC द्वारा डिजाइन किया गया है। जिसका नाम MATA VAISHNODEVI SANG UTTAR BHARAT YATRA और ट्रैवल कोड WZBG54 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल यात्रा का समय 11 रात और 12 दिन का रहेगा। जिसमें आपको आने-जाने से लेकर रहने और खाने तक सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पैकेज के साथ सफर करने पर आपको काफी लग्जरी अनुभव होगा। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 4 अक्टूबर से होगी।

End of Feed