IRCTC Tour Package: मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी, लोकल ट्रेनों का शोर और दफ्तर की डेडलाइन के बीच अक्सर मन कहीं शांत कोने की तलाश करता है। ऐसे में अगर आपको उत्तर प्रदेश का ट्रिप बनाना चाहिए। जहां गंगा-यमुना का मिलन होता है और जहां महादेव की नगरी काशी बसती है, वहां जाने का मौका मिले, तो इससे बेहतर क्या होगा? IRCTC ने मुंबई वासियों के इसी सपने को सच करने के लिए एक विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज और कैसे होगी बुकिंग?
पैकेज की डिटेल
IRCTC का नया टूर पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने हाल ही में Prayagraj & Varanasi Ex CSMT नाम से एक खास यात्रा पैकेज पेश किया है। जिसका कोड़ (WMR164) है। यह पैकेज 4 रात और 5 दिन का है और इसे IRCTC के आधिकारिक प्लेटफार्म पर बुक किया जा सकता है। इस यात्रा की शुरुआत मुंबई से होगी और इसमें प्रयागराज और वाराणसी जैसे चर्चित धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।
कितना होगा खर्च
मुंबई वालों के लिए खास बनाए गए इस टूर पैकेज में रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है। वहीं इस पैकेज के खर्चे की बात करें तो इस पैकेज को दो क्लास में बांटा गया है। जिसमें स्लीपर और 3 क्लास एसी शामिल हैं। स्लीपर क्लास से अकेले सफर करने पर आपको 23,099 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में आपका ये खर्च 14,599 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में खर्चा महज 12,299 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। यदि आप 3 क्लास एसी से सफर करते हैं, तो आपको अकेले के लिए 26,499 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में ये खर्च 17,999 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में आपका खर्चा महज 15,699 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा।
प्रयागराज और वाराणसी का यात्रा अनुभव
प्रयागराज अपने त्रिवेणी संगम के लिए प्रसिद्ध है, जहां महाकुंभ मेला जैसे आयोजन भी विश्वभर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। यहां का संगम स्थल, प्रयागराज की पवित्र गंगा और यमुना की साझा यात्रा एक धार्मिक अनुभव की तरह है। वहीं वाराणसी में गंगा घाट की शाम की आरती, मंदिरों की झिलमिलाती रोशनी और संस्कृति एक अलग ही आत्मिक अनुभव देती है।
इस यात्रा में आपको कहीं तो कहीं भरपूर शांति मिलेगी। शाम की आरती की धुन, देवों की गूंज और मंदिरों के दर्शन यह सारे अनुभव मिलकर यात्रियों को सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि एक यात्रा की जीवंतता का अहसास कराते हैं।
