IRCTC Tour Package: पार्टी और बीच लाइफ का लें मजा, गोवा घूमने का करें प्लान, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: गोवा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नॉर्थ और साउथ गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: पार्टी और बीच लाइफ का मजा कम बजट में अगर आप लेना चाहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'GOA GETAWAY-CHRISTMAS SPECIAL' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। नॉर्थ गोवा के दर्शनीय स्थलों की यात्रा- फोर्ट अगुआडा, कैंडोलिम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच और वागाटोर बीच इस पैकेज में शामिल होगी। इसके अलावा आपको साउथ गोवा में प्रमुख स्पॉट - बेसिलिका ऑफ बोम जीसस, पुरातत्व संग्रहालय, सी कैथेड्रल, मंगुएशी मंदिर, डोना पाउला की यात्रा भी करवाई जाएगी।

IRCTC Tour Package 2025 (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025 (photo: canva)

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरें। गोवा हवाई अड्डे पर आगमन पर आईआरसीटीसी प्रतिनिधि से मुलाकात और अभिवादन। हवाई अड्डे से होटल तक आपको ले जाया जाएगा। एक दिन आराम के बाद अगले दिन से आपकी मजेदार यात्रा शुरू होगी।

End of Feed