IRCTC Tour Package 2025: समुद्र के किनारे आराम करने, खूबसूरत नजारों का आनंद लेने और रोमांचक अनुभव पाने के लिए थाईलैंड एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी ने 'THAILAND SPECIAL EX-GUWAHATI' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। शानदार समुद्री तटों, रंगीन बाजारों, ऐतिहासिक मंदिरों और स्वादिष्ट खाने के लिए थाईलैंड जाना जाता है जहां आप बैंकॉक की हलचल से लेकर पटाया की नाइटलाइफ तक को करीब से महसूस कर पाएंगे।
Thailand Tour Package (photo: canva)
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 नवंबर 2025 को बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट (FD-125) में सवार होने के लिए 20:00 बजे LGBI हवाई अड्डे पर एकत्रित होना है। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आप सपनों की उड़ान भर सकेंगे।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 67,600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 57,940 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 55,100 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड EGO017 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/ ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
