IRCTC Tour Package: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें खर्च

IRCTC Tour Package 2025: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है आईआरसीटीसी ने बेहद ही किफायती माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। माता वैष्णो देवी टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी बुकिंग से लेकर अन्य खर्चों के बारे में डिटेल में जानने के बाद आप भी फटाफट से परिवार के साथ इस आकर्षक पैकज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Mata Vaishnodevi Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Mata Vaishnodevi नाम से नया बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत पर्यटकों कों माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। प्यार से माता रानी और वैष्णवी के नाम से भी पुकारा जाने वाला यह मंदिर देवी मां का स्वरूप है। यह मंदिर कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 1 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12425 - राजधानी एक्सप्रेस (3AC) द्वारा 20:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा के बाद आप कटरा पहुंचेगे।

End of Feed